Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश से पहाड़ों में जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने के साथ अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version