Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से बढ़ती गर्मी और सूखे जैसे हालात के बीच अब मौसम ने राहत भरा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में यह बारिश 5 मई तक रुक-रुक कर जारी रह सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के दौरान घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version