Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर बारिश का अलर्ट जारी, इस दिन विदा होगा मानसून

सितंबर का महीना आज समाप्ति की ओर है। अक्टूबर का आगमन हो रहा है। वहीं उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। साथ ही मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी की ओर से बारिश पर येलो अलर्ट के बाद पुलिस-प्रशासन भी सतर्क मोड पर आ गया है। तीन अक्टूबर के आसपास मानसून उत्तराखंड से विदा हो सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

आज अअल्मोड़ा में मौसम सामान्य रह सकता है। हल्की बारिश के भी आसार जताएं गए हैं।

Exit mobile version