Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बागेश्वर,अल्मोड़ा-नैनीताल सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की सक्रियता दोबारा बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और बौछारों का सिलसिला भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं, जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद कुछ दिन वर्षा का क्रम धीमा रहने का अनुमान है। तीन अक्टूबर के आसपास मानसून उत्तराखंड से विदा हो सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

Exit mobile version