Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। आज प्रदेश सात जिलों देहरादून, चमोली, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में गरज चमक के साथ आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version