Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 22 अगस्त को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कभी रेड अलर्ट, कभी ऑरेंज और अब येलो अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। मौसम की अनिश्चितता ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक लोगों को लगातार सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही तेज़ गर्जना, आकाशीय बिजली गिरने और अति-तीव्र बारिश की चेतावनी भी दी गई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जैसे मैदानी इलाकों में थंडरस्टॉर्म, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version