Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन पहाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मानूसन की बारिश का क्रम थमने की अभी संभावना नजर नहीं आने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अगले कुछ दिन तक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज गुरूवार को 4 पहाड़ी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गढ़वाल के देहरादून और पौड़ी जिलों में कुमाऊं मंडल के नैनीताल और बागेश्वर में भी आज कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र आने का अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version