मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई से प्रदेशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ वर्षा और 4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। माैसम विभाग ने बताया कि अगले एक से दो दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश व तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा दोपहर में धूप खिलने के भी आसार हैं