Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश व‌ ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसका असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। पहाड़ों पर बादल, बिजली की कड़क और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी मौसम का यह बदला मिजाज अभी कुछ दिन और बना रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंगलवार (7 अप्रैल) के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 7 अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत सभी जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी। इन जिलों में 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। राज्य के शेष 8 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। अन्य पहाड़ी जिलों में भी 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version