Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों बारिश व बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ों में चटख धूप खिल रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। आज मंगलवार को मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना जताई गई है। राज्य के शेष जनपदों में मंगलवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version