Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बारिश, मैदानों में खिलेगी धूप, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ से मैदान तक जगह-जगह हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हो रहे हैं और मई के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी से लेकर पिथौरागढ़ तक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड का असर भी बढ़ गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version