Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आफत बनकर बरस रही बारिश, आज इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। ऐसे में राज्य के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में वर्षा का क्रम बना रहने का अनुमान है। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ सकता है। आज नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी और चमोली में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं। आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज तेज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version