Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश के आसार, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज 18 अप्रैल (शनिवार) को प्रदेश के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप व बादल छाए रहने के आसार हैं। अब गर्मी में भी इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version