Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादल मंडरा रहे हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताते हुए चार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पर्वतीय जनपदों के साथ ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों को मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version