Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बारिश , कई जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी, जाने वैदर अपडेट

फरवरी के महीने की शुरूआत हो गई है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम में बदलाव होने लगा है। कही कही बारिश और बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के साथ बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version