Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में पल-पल बदलाव, आज इन जिलों में बदलेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। उत्तराखंड में शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 8 और 9 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इन जिलों के 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 10 और 11 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम फिर शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन दोनों दिनों में किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version