Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: नैनीताल-अल्मोड़ा में रेड अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में कई जिलों में भारी बारिश के दौर जारी हैं। साथ ही आने वाले दिनों में भी भारी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। नैनीताल और अल्मोड़ा के लिए रेड अलर्ट जबकि देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान बेहद सतर्क रहने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version