Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कुमाऊँ में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें वैदर रिपोर्ट

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं मंडल के कई जिलों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा गढ़वाल के जिलों में पौड़ी जनपद में भी तेज बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version