Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आज भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, प्रशासन ने लोगों को दी यह सलाह

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है, मौसम विभाग ने आज भी छह जिलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कई दिनों से भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाओं ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। देहरादून और उत्तरकाशी जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी एवं बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से प्रदेश की ज़्यादातर नदियां और नाले उफान पर चल रहे हैं। जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version