Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी से राहत मिलने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, इन जिलों में बारिश के आसार

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तराखंड में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ मैदानी जिलों में प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं पहाड़ों पर बादलों की आवाजाही, बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। पूर्वानुमान के मुताबिक 28 और 29 मई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहने, बिजली संचालन करने वाली वस्तुओं से दूरी बनाए रखने और किसानों को कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। बताया कि 28 मई से देशभर में मौसम बदलने वाला है। आने वाले तीन से पांच दिनों में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। आज पहाड़ों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन से पांच दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद है। इससे मैदानों में भी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। गर्मी में अब तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version