Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें, शीत दिवस की बनी स्थिति

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज रविवार को उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में भीषण सर्दी से मैदानी जिले बेहाल हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version