Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: नये साल के साथ कड़ाके की ठंड में इजाफा, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम

जनवरी का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड ने पड़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से नव वर्ष के पहले सप्ताह उत्तराखंड को वर्षा व हिमपात की सौगात मिल सकती है। छह व सात जनवरी के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है। शीतकाल का पहला पश्चिमी विक्षोभ पांच व छह जनवरी को उत्तराखंड में प्रभावी हो सकता है। इसके प्रभाव से कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व गढ़वाल के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून में छह जनवरी को कुछ जगह छिटपुट वर्षा हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर कहीं कहीं हिमपात होने की संभावना है। आज और अगले दो दिन तीन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। छह जनवरी के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में पहुंचेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version