Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बिजली चमकने के साथ चलेंगी तेज हवाएं, अलर्ट जारी, बरतें यह सावधानी

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक गर्मी चरम पर पहुंच गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। प्रदेशभर में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 अप्रैल से दो मई तक मौसम बदलने की संभावना है। हिदायत देते हुए कहा, चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री गर्म कपड़े साथ लेकर आएं। जबकि, एक और दो मई को प्रदेशभर में तेज गर्जन और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version