Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानों में धूप ले रहीं परीक्षा, आज इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पहाड़ों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ चलने के आसार हैं। देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। इस दौरान सतही हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version