Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानों में धूप, पहाड़ों पर बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में भारी वर्षा और ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच मैदानी क्षेत्रों में मौसम खुल गया और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रहीं हैं। अभी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और पारे में बढ़ोतरी के साथ गर्मी परीक्षा ले सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version