Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर दिखेंगे सूरज के तल्ख तेवर, जाने मौसम की ताजा जानकारी

मई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और चटख धूप पसीने छुड़ा रही है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल मंडरा रहे हैं और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बेहद हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है, चटख धूप खिलने से तापमान में इजाफा होने की संभावना है। 

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version