Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में निकलने लगी स्वेटर, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। इसके चलते सुबह और शाम के समय ठंडी-ठंडी हवा चल रही है। मौसम धीरे-धीरे सर्द होने लगा है। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। दिवाली के आसपास तापमान में एक से दो डिग्री की ओर कमी आ जाएगी। फिलहाल अगले एक सप्ताह वर्षा की गतिविधि की संभावना नहीं है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version