Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: धूप खिलने से तापमान में इजाफा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है। 17 और 18 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पहुंचने के कारण मौसम करवट बदल सकता है। जिससे चोटियों पर हल्के हिमपात और वर्षा के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version