Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में बारिश थमते ही चढ़ने लगा पारा, देहरादून-बागेश्वर समेत इन जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में बारिश थमते ही दिन का तापमान चढ़ने लगा है। कई शहरों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक पहुंच गया। वहीं, रातें कुछ जगह सामान्य से ठंडी रहीं। मौसम विभाग ने आज सात जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग समेत जिले हैं। बताया कि उत्तरकाशी,चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं अब सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है

Exit mobile version