Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में तापमान में इजाफा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, ला नीना का भी दिख रहा असर

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में फिलहाल आज मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में शुष्क मौसम रहने से। चटख धूप खिलेगी, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठंड का एहसास कम होगा। तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। ताज पश्चिमी विकशॉप सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना भी है। यह भी माना जा रहा है कि इस साल अधिक ठंड हो सकती है। प्रशांत महासागर में खास प्राकृतिक घटना ला नीना का असर उत्तराखंड में भी पड़ सकता है। इस कारण यहां ठंड अधिक होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version