दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में दिसंबर के शुरुआती दिनों ने ही लोगों को ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। हालांकि प्रदेशभर में अभी बारिश या पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तौर पर तापमान में तेज गिरावट बारिश के बाद ही महसूस होती है। जब तापमान शून्य के आसपास पहुंचता है, तभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना होती है। प्रदेश में फिलहाल सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन बारिश और बर्फबारी का इंतजार जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जब तक तापमान और गिरता नहीं और बारिश नहीं होती, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना सीमित रहेगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।