जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद भी पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने और पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली क्षेत्र में हो सकती है। वहीं, राज्य के अन्य जनपद में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसे हालात बने रहने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।