Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलने लगा है मौसम का मिजाज, गर्मी की हो गई है शुरूआत, जाने आज मौसम का हाल

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। अगले कुछ दिन में दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के भी 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह-शाम ठंड कम होने के साथ ही दिन में गर्मी बढ़ सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version