Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज नये साल पर प्रदेश में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नए साल के पहले दिन उत्तराखंड में मौसम बेहद सर्द होने वाला है, खासकर पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में घुप कोहरा और कोरी ठंड की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि निचले मैदानी जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा और कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version