Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में अगले कुछ दिन‌ बिगड़ा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। खासकर पहाड़ी जिलों में बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में अधिकांश समय मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। 28 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। इसके बाद 29 मार्च को फिर से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 30 और 31 मार्च को पूरे प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version