Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलने लगा मौसम का मिजाज, ठिठुरन में इजाफा, जानें मौसम का पूर्वानुमान

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम पैटर्न का असर अब उत्तराखंड के तापमान पर साफ तौर पर नजर आने लगा है। सर्दियों की बारिश में लगातार आ रही कमी ने मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड को और ज्यादा परेशान करने वाला बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश भर में रातें और अधिक सर्द होने वाली हैं, हालांकि दिन में तेज धूप से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version