Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र शीत लहर की चपेट में हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्र में निकल रही चटख धूप ठंड से राहत दे रही है। आज से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नए साल से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में तापमान पहले ही शून्य के आसपास पहुंच चुका है, ऐसे में बर्फबारी से ठंड और बढ़ने की संभावना है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version