Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी को लेकर यह अलर्ट जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत में मौसम के बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, मैदानी इलाकों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी से 5 जनवरी तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।साथ ही, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version