Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, चटख धूप व गर्मी से मिलेगी राहत

मई महीने की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज 10 मई तक प्रदेश के दो जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में आकाशीय बिजली गिरने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा आज आठ मई से लेकर 10 मई तक राज्य के सभी जनपदों में टिहरी गढ़वाल और देहरादून को छोड़कर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आठ मई से लेकर 10 मई तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा झोंकेदार हवाएं चलने से जान-माल की हानि का भी खतरा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने पूर्वानुमान के साथ येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version