Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में आंशिक रूप से बदलाव के आसार, इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 9 अक्टूबर को प्रदेश भर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकांश जनपदों में हल्की रिमझिम वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक़ आज 9 अक्टूबर को देहरादून चमोली अल्मोड़ा पिथौरागढ़ नैनीताल बागेश्वर चंपावत रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी टिहरी पौड़ी चमोली जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश का दौर रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार जताए गये है। पिछले‌ कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं बीते कल मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज गर्मी रही।

Exit mobile version