Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में होगा बदलाव, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में अलग दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने लगी है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ों के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version