Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में होगा बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश व बर्फबारी के आसार

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 22 व 23 जनवरी को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का असर रहने की संभावना है। नैनीताल में ओलावृष्टि, जबकि ढाई हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के राज्य निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका अधिक असर 23 जनवरी को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रहने की संभावना है। जिस कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले 25 सौ मीटर के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव आएगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version