Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम को आया यह अपडेट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम

अप्रैल का महीना है। गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है। मौसम में बदलाव भी जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने का अनुमान है। अन्य मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के चलते चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version