अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तराखंड में गर्मी परीक्षा लेने लगी है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। आज मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार व अंधड़ चलने की आशंका है। मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेशभर में आंशिक बादल मंडराने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।