Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जारी हुआ येलो अलर्ट

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही पूर्वानुमान के विपरीत मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में अभी समय लग रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून के उत्तराखंड पहुंचने का सामान्य समय 20 जून के आसपास का है और अगले एक सप्ताह में मानसून पहुंचने की उम्मीद है। वहीं आज नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version