Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क रहेगा मौसम, देखें लेटेस्ट अपडेट

मई महीने की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और चटख धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version