सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी बारिश का प्रभाव दिखाई देगा। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जो कभी-कभार तेज भी हो सकती है। आगामी 14 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून से लेकर नैनीताल और बागेश्वर से पौड़ी तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है