Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई थी। उत्तराखंड में भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, साथ ही पूर्वी जिलों जैसे बागेश्वर में भी आज भारी वर्षा, गरज और बिजली गिरने की घटनाएं संभव हैं। उत्तराखंड के लगभग इन सभी जिलों में येलो अलर्ट है। इसके साथ ही भारी से भारी बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और खंभों के नीचे खड़े न हों। पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लें। नदी-नालों के किनारे न जाएं, क्योंकि जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version