Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया यह पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क और चटख धूप के बीच पारे में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में मार्च की शुरुआत के साथ तपिश में भी इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रह सकता और पारे में और इजाफा होने के आसार हैं। अब आने वाले दिनों में भी वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले दो-तीन दिन में पारे में और वृद्धि होने का अनुमान है। आगामी सात मार्च को पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी होने लगी है।

Exit mobile version