Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज प्रदेशभर के पर्वतीय क्षेत्राें में आंशिक बादल छाने के आसार, मैदानों में ऐसा रहेगा मौसम

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व बर्फबारी भी होने लगी है। जिससे आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेशभर के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। चोटियों पर हिमपात के भी आसार हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही मध्यम हवाएं चलने की आशंका है। जिससे पारे में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version